महासमुन्द
बरसते पानी में किसानों का अखण्ड धरना जारी
17-Jul-2022 6:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 17 जुलाई। तुमगांव हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि, वन भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।
कल सत्याग्रह के 141 वें दिन पानी बरसात के बाद भी लगभग 30.35 किसान, जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे