महासमुन्द

द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की मांग को लेकर पहुंचे भाजपाई
17-Jul-2022 4:11 PM
द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की मांग को लेकर पहुंचे भाजपाई

महासमुंद, 17 जुलाई। भारत के 15 वें राष्ट्रपति के तौर पर भाजपा और एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को जिताने और वोट देने के निवेदन करने के लिए शनिवार को भाजपाइयों ने कांग्रेसी विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने मुलाकात की। महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिखीराम के साथ अन्य ने महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निवास में भेंटकर राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देने का आग्रह किया।  इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, महासमुंद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम सावरकर, तुमगांव-सिरपुर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल, झलप-पटेवा मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, पूर्व युवा आयोग सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, मनीष बंसल, दिनेश रूपरेला, सुधा साहू, सुरेखा कंवर, नरेश नायक के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट