महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जुलाई। पटेवा पुलिस व साइबर सेल की टीम ने 2 युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 बाइक बरामद की है जिसकी कीमत सवा 2 लाख आंकी गई है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने ग्राहक तलाश रहे थे उसी समय घेराबंदी कर बस स्टैंड पटेवा के पास पकड़ा।
पटेवा प्रभारी पटेवा गोपाल धुर्वे ने बताया कि कल शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक सीजी 10 ईके 8902 को झलप बस स्टैण्ड में बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पटेवा व साइबर की संयुक्त टीम बस स्टैंड झलप पहुंची और घेराबंदी कर उक्त बाइक में बैठे ग्राम भेजरीडीह थाना खरोरा जिला रायपुर हाल मुकाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रिक्सापारा भांठापारा बलौदा बाजार निवासी विमल जांगडे को पकड़ा।
पूछताछ पर रेल्वे स्टेशन रायपुर शराब दुकान के पास बाइक को चोरी करना बताया। वहीं अन्य 4 नग बाइक को तुरतुरिया मेला जिला बलौदाबाजार एवं थाना पलारी क्षेत्र के आसपास चोरी करना कर ग्राम छिंदौली थाना पटेवा निवासी घनश्याम जोगी 35 साल के पास बिक्री करना बताया। बिक्री रकम 16 हजार देना शेष देना बताया।