महासमुन्द

जिले के 7 लाख, 82 हजार 792 लोगों को लगेगी बूस्टर डोज
15-Jul-2022 4:56 PM
जिले के 7 लाख, 82 हजार 792 लोगों को लगेगी बूस्टर डोज

महासमुंद, 15 जुलाई। केंद्र सरकार ने परसों बुधवार को 18 से 59 वर्ष के लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज 75 दिनों तक सरकारी केंद्रों में नि:शुल्क लगाने की घोषणा की है। इसकी तैयारी महासमुंद जिले में भी कर ली गई है। जिसके तहत जिले के 7 लाख, 82 हजार 792 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। मालूम हो कि इस बूस्टर डोज की मान्यता सरकार ने पहले ही दे दी थी, लेकिन लोगों को इसका खर्च खुद ही उठाना था। इसके लिए महासमुंद जिले से कोई भी निजी अस्पताल सामने नहीं आया और इस कैटेगरी में किसी को भी बूस्टर डोज नहीं लग पाई है।

जिले में 60 साल से अधिक और 18 प्लस के हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर को ही नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही थी। अब शुक्रवार से जिले के 200 से अधिक सेंटर्स में 18प्लस कैटेगरी के लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी।
इस प्रिकॉशन डोज के लिए वही लोग पात्र हैं, जिन्हें कोरोना टीका का दूसरा डोज 6माह पहले लग चुकी है। दूसरे डोज के बाद 6माह का अंतराल पूरा कर चुके लोगों को टीकाकरण केंद्रों में आधारए पेन कार्ड, वोटर आईडी लेकर जाना होगा।
 


अन्य पोस्ट