महासमुन्द

बागबाहरा में व्यवहार न्यायालय खुलने का मार्ग प्रशस्त
15-Jul-2022 4:53 PM
बागबाहरा में व्यवहार न्यायालय खुलने का मार्ग प्रशस्त

महासमुंद, 15 जुलाई। बागबाहरा में खुलने वाले व्यवहार न्यायालय का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जल्द ही बागबाहरा में व्यवहार न्यायालय की स्थापना हो जाएगी। बता दें महासमुंद जिले का बागबाहरा विकास खंड क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत बड़ा है और यहां निवास करने वाली की जनता को न्यायालय के कार्यों के लिए महासमुंद तक की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसके चलते उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए क्षेत्र के लोग लगातार मांग करते रहे हैं और क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव से भी मांग की थी। जिस पर संसदीय सचिव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। इसे मुख्यमंत्री द्वारा विधि विभाग को और विधि विभाग द्वारा उच्च न्यायालय को प्रेषित कर दिया गया। इसपर हाईकोर्ट द्वारा गंभीरता से लिया गया और बागबाहरा में सिविल कोर्ट की स्वीकृति देते हुए आवश्यक पदों की स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेज दिया, जिसे बजट में भी शामिल कर लिया गया। बजट में शामिल उक्त पदों की स्वीकृति माननीय उच्च न्यायालय को प्रेषित कर दी गई है।


अन्य पोस्ट