महासमुन्द
7 नए कोरोना संक्रमित मिले
15-Jul-2022 4:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुलाई। गुरुवार को महासमुंद जिले में 7 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं 2संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इसी के साथ जिले में अब 48 कोरोना एक्टिव केस हैं। कल गुरुवार को दो महासमुंद से, दो पिथौरा से और तीन बसना से संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को कुल 515कोरोना सैंपल की जांच की गई है।
मालूम हो कि जुलाई माह के 14 दिनों में से सिर्फ 3 दिन नए संक्रमितों का आंकड़ा शून्य रहा है। इसके बाद से लगातार कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है। अब तक इन 14 दिनों में कुल 57 संक्रमितों की पहचान हुई है। जिले में अब तक कोरोना से 33 हजाार 111लोग संक्रमित हुए हैं और 32 हजार 686 ने कोरोना को हराया भी है। वहीं 377 लोगों की मौत जिले से कोरोना की वजह से हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे