महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुलाई। नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने एक औपचारिक बैठक में शहर विकास को लेकर समस्त पार्षदों से रायशुमारी की। मूलभूत सुविधाओं के अलावा उन्होंने पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के काम कसावट लाने पर जोर दिया है।
बुधवार को नगर पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने पार्षदों की एक औपचारिक बैठक ली।
इस बैठक में पार्षद देवीचंद राठी, महेन्द्र जैन, मीना वर्मा, हफीज़ कुरैशी, संदीप घोष, राजेंद्र चंद्राकर, निखिलकांत साहू, माधवी सिक्का, डमरूधर मांझी, अमन चंद्राकर, मनीष शर्मा, राजेश नेताम, जगतराम महानंद, राहुल चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, मुन्ना देवार, कुमारी बाई देवार, एल्डरमेन योजना सिंग, अनवर हुसैन, जावेद चौहान, सुनिल चंद्राकर, गुरमीत सिंह चावला, एई अनुप कुमार सोनी मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने कहा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर विकास हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस लिए सभी को साथ मिलकर काम करना है।