महासमुन्द
सांप काटने से दो साल के मासूम की मौत
13-Jul-2022 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 जुलाई। सांप काटने से दो साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई है। खेलते समय सांप ने उसे काट लिया था। यह मामला सरायपाली के ग्राम जंगलबेड़ा का है। मालूम हो कि बारिश के सीजन में सांप काटने की घटना लगातार बढ़ रही है।
जुलाई महीने के 12 दिनों में जिले में 9 लोगों को सांप ने काट लिया है। इससे कई लोगों की जान भी चली गई है। ग्राम जंगलबेड़ा निवासी लिंगराज निराला ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे घर में कोई नहीं था। उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी। वहीं उसकी 2 साल की बेटी आरती निराला घर में खेल रही थी। उसी समय एक जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उसे इलाज के लिए 108 से सरायपाली अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे महासमुंद रेफर कर दिया गया और रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे