महासमुन्द
नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
13-Jul-2022 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 जुलाई। सरायपाली पुलिस ने नाबालिग से रेप करने के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार है। पुलिस के अनुसार वह आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। मंगलवार को सूचना मिलते ही टीम उसके घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को कल ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि आरोपी ने एक नाबालिक से संबंध स्थापित किया इससे नाबालिग गर्भवती हुई है। पीडि़ता के परिजनों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमऊगुडा में आरोपी अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई विनोद नेताम व टीम ने उसके जाकर गिरफ्तार किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे