महासमुन्द
3 अवैध प्रकरणों में 118 लीटर शराब बरामद
12-Jul-2022 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 जुलाई। बसना थाना द्वारा सोमवार को तीन अवैध शराब के प्रकरण में तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से कुल 118 लीटर अवैध शराब जब्त किया है। कल सोमवार को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बेलडीह पठार में छापा मारकर अनिता ओगरे पति हरि ओगरे उम्र 30 साल निवासी बेल्डीह पठार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अपने घर के बाड़ी में 50 लीटर महुआ शराब छुपा रखा था। जिसकी कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं दूसरे प्रकरण में आरोपी विद्याचरण ओगरे निवासी बेल्डीह पठार को गिरफ्तार किया गया है। उसने एक ड्रम में 50 लीटर अवैध महुआ शराब रखा था। तीसरे प्रकरण में ग्राम चनोर डीह से आरोपी विश्वामित्र बुडेक 50 पौवा गोवा व 50 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कुल 18 लीटर शराब जब्त की गईए जिसकी कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


