महासमुन्द
बाइकें भिड़ीं, एक मौत
12-Jul-2022 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जुलाई। सडक़ में तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिडऩे से एक बाइक सवार की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला बसना थाना क्षेत्र के गढ़पटनी सिटी ग्राउंड के पास का है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 बसना निवासी 9 जुलाई रात 9.30 बजे गुलाब भारती बाइक सीजी 06 जीजी 8437 पर नवीन भोई को बैठाकर सिटी ग्राउंड बसना से ग्राम गढ़पटनी की ओर जा रहा था। बाइक को गुलाब भारती चला रहा था। गढ़पटनी रोड वार्ड क्रमांक 11 सांई विहार कालोनी मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 06 जी 1940 के चालक ने टक्कर मार दी। अस्पताल में गुलाब भारती को मृत घोषित कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे