महासमुन्द

एसपी भोजराम पटेल ने संभाला पदभार
12-Jul-2022 2:54 PM
एसपी भोजराम पटेल ने संभाला पदभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जुलाई।
एसपी भोजराम पटेल ने जिले की कमान संभाल ली है। वे जिले के 23वें पुलिस अधीक्षक हैं। उन्होंने पहले ही दिन पत्रकारों ने चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों को कहा कि सरकार की योजनाओं के जानकारी अंतिम तक पहुचाएंगे। हम मिलकर विश्वास, सुरक्षा व विकास पर काम करेंगे। जनता के बीच जाकर उनका विश्वास जीतेंगे। सुरक्षा संबंधी मामलों पर भी विशेष नजर रहेगी। बेसिक पुलिसिंग के साथ बीट सिस्टम को मजबूत करेंगे। कोटवार से लेकर एसपी तक के सूचना तंत्र को मजबूत करेंगे। साथ ही अवैध गांजा तस्करी, शराब तस्करी सहित अवैध अपराधों पर नजर रहेगी। इसके अलावा सभी थानों के आरक्षकों को साइबर में अपडेट करेंगे। इसमें जिले के अधिकारी भी शामिल रहेंगें। खाकी
रंग पुलिस के संग व पीडि़त क्षतिपूर्ति सेल का गठन करेंगे। इसके अलावा सभी थाना और कार्यालय में राजकीय गीत से काम की शुरुआत होगी।
 


अन्य पोस्ट