महासमुन्द
चलित थाना का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा समाधान
11-Jul-2022 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 जुलाई। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के आदेशानुसार थाना बसना क्षेत्र में लगातार चलित थाने का आयोजन कर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हो रही हैं। वे अपनी टीम के सात गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर रही हैं तथा क्षेत्र में होने वाले साइबर अपराध के संबंध में उन्हें जागरूक कर रही हैं। कल10 जुलाई को भी ग्राम बाराडोली में चलित थाना का आयोजन हुआ जिसमें अपराधों के रोकथाम, साइबर ठगी तथा गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम करने के लिए महिला समूह को आगे आने की अपील की। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे