महासमुन्द

आंगनबाडिय़ों में ताला लगाकर कार्यकर्ता-सहायिका प्रदर्शन पर
08-Jul-2022 3:48 PM
आंगनबाडिय़ों में ताला लगाकर कार्यकर्ता-सहायिका प्रदर्शन पर

बच्चों को पोषण आहार, गर्भवतियों को गर्म भोजन नहीं मिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 जुलाई।
जिले के आंगनबाडिय़ों में ताला लगाकर कार्यकर्ता और सहायिका प्रदर्शन करने चली गई तो जिले भर के पंजीकृत बच्चों को पोषण आहार और गर्भवतियों को गर्म भोजन नहीं मिल पाया और यही स्थिति दो दिन और बनी रहेगी क्योंकि आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता संघ के अलावा दो अन्य संगठन एक होकर कल गुरूवार से अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 दिनी हडताल पर हैं। जानकारी अनुसार ये जिला मुख्यालय और राजधानी में प्रदर्शन करेंगे।
इनकी मांगों में मासिक पेंशन व समूह बीमा योजना के लिए नीति निर्धारण, सेवानिवृत्त और मृत्यु पर कार्यकर्ता को 5 और सहायिकाओं को 3 लाख रुपए एकमुश्त राशि देने, सुपरवाइजर के रिक्त पद पर शत-प्रतिशतए बिना उम्र बंधन और बिना परीक्षा लिए चयन करने, सहायिकाओं को कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्त करने, प्रदेश स्तर पर रिक्त पदों को शीघ्र भरने, मोबाइल रिचार्ज तक एप संबंधी कार्य नहीं लिए जाने, पर्यवेक्षक भर्ती के लिए परीक्षा में 45 वर्ष से अधिक को परीक्षा देने की अनुमति और राज्य शासन के अतिरिक्त मानदेय को भी केंद्र की तरह ऑनलाइन करने की मांग शामिल है।
 


अन्य पोस्ट