महासमुन्द
बसना नगर पंचायत में मारपीट मामले में काउंटर रिपोर्ट
07-Jul-2022 5:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जुलाई। बसना नगर पंचायत में 5 जून को हुए मारपीट के मामले में सीएमओ के एफआईआर दर्ज कराने के बाद वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पवन उर्फ सोनू सोनवानी ने भी सीएमओ के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार पार्षद ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है कि सीएमओ अशोक सालामे ने जाति सूचक टिप्पणी करते हुए उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की है। इससे पहले सीएमओ ने पार्षद पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे