महासमुन्द

ग्रामीण से लूटपाट करने वाले चार युवक हिरासत में
05-Jul-2022 2:56 PM
ग्रामीण से लूटपाट करने वाले चार युवक  हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जुलाई।
बच्चों की पुस्तक खरीदकर वापस अपने गांव जा रहे ग्रामीण से लूटपाट करने वाले चार युवक को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू व बाइक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ताजनगर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार ये आदतन अपराधी हैं और पुलिस इनके रवैये से वाकिफ थी। वह इन पर नजर रख रही थी। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, आरोपियों को पकडक़र पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध कबूल किया।

थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि ग्राम बाराडोली निवासी नरसिंह साहू से चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले ताजनगर निवासी दीपक महापात्र, दिनेश सिंह राजपूत, इंदर सिंह राजपूत  एवं बबलू भोए  को गिरफ्तार किया। ये आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मोहल्ले के स्कूल के पास नशा कर रहे थे। घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। ग्राम बाराडोली निवासी नरसिंह साहू शुक्रवार को अपने मित्र क्षमानिधि त्रिपाठी के साथ बच्चों के लिए पुस्तक कापी खरीदने बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएन 4725 से सरायपाली आया था। तभी यह घटना हुई थी।


अन्य पोस्ट