महासमुन्द

बाइक से गांजा तस्करी, युवक गिरफ्तार
04-Jul-2022 3:58 PM
बाइक से गांजा तस्करी, युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जुलाई।
बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल रविवार को पदमपुर ओडिशा रोड परसकोल चौक के पास स्थान एक युवक को बाइक में गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बलांगीर ओडिशा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ  एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार गांजा तस्करी के आरोप में कांटापाली थाना देवगांव जिला बलांगीर ओडिशा निवासी भीखा बारीक (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में गांजा खपाने के लिए बसना आ रहा था।

पुलिस को रविवार दोपहर 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक में एक युवक गांजा लेकर ओडिशा पदमपुर मार्ग से बसना की ओर आ रहा है। उसने अपनी बाइक के पीछे एक सफेद प्लास्टिक बोरी बांध रखा है, उसमें गांजा भरा है। सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार को घटनास्थल पर रोककर तलाशी ली। इस दौरान 10 किलो गांजा बरामद किया।


अन्य पोस्ट