महासमुन्द
मेढ़ बनाते ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत
02-Jul-2022 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जुलाई। बसना के सुरंगी नाला एनीकट पर ट्रैक्टर पलटने से चालक दब गया और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे की है। हादसे की खबर पुलिस को लगते ही मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक ट्रैक्टर चलाकर खेत के मेढ़ को बना रहा था। उसी समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वह नीचे दब गया। पुलिस के अनुसार मृतक के छोटे भाई शोभित साव ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई चंद्रमणी साव सुरंगी नाला एनीकट के पास अपने ट्रैक्टर को चलाते हुए अपने खेत की मेढ़ बना रहा था। उसी समय ट्रैक्टर अनियंत्रित कर पलट गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे