महासमुन्द

पालिका कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं
01-Jul-2022 4:24 PM
पालिका कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं

बच्चों के स्कूल की फीस व राशन नहीं भर पा रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जुलाई।
जानकारी मिली है कि महासमुंद पालिका कर्मियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
 पालिका में राशि नहीं आने के कारण दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। इस मामले में पालिका के अधिकारी का कहना है कि पालिका में बकायादारों से वसूली नहीं हो पा रही है। वसूली की रफ्तार धीमी होने के कारण शासन से मिलने वाली राशि प्राप्त नहीं हुई है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी है कि जो राशि फं ड में है, उससे सफाई कर्मचारियों का वेतन कल गुरूवार को जारी कर दिया गया है। जल्द ही बाकी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
कर्मचारियों के वेतन के लिए शासन ने पालिका को पिछले दो महीने से राशि भुगतान नहीं किया है। उन्होंने बताया वर्तमान व बकायादारों की वसूली नहीं होने के कारण इसका असर दिख रहा है कि पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी अपने बच्चों के स्कूल की फीस व राशन नहीं भर पा रहे हैं।


अन्य पोस्ट