महासमुन्द
महासमुंद सांसद ने पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस
29-Jun-2022 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 29 जून। महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू ने ग्राम पतेरापाली बागबाहरा पहुंचकर गत दिनों दुर्घटना से एक ही गांव के निषाद समाज के तीन नवजवान युवकों गणेश निषाद पिता स्व.तामसिंग निषाद, परमेश्वर निषाद पिता स्व.कृपा राम निषाद तथा टिकेश्वर निषाद पिता दुखूराम निषाद के अकाल मृत्यु को लेकर उनके परिजनों से मिले तथा उनके दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मृतकों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर परिवारजनों को इस दुख:की घड़ी में ढांढस बधाया। इस अवसर पर निषाद समाज के प्रमुख, ग्राम पतेरापाली के ग्रामीण तथा भीखम ठाकुर, नंद निषाद प्रमुख रूप उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे