महासमुन्द
महासमुंद कलेक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट की क्लोनिंग
26-Jun-2022 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 जून। कलेकटर नीलेश कुमार क्षीरसागर के सोशल मीडिया अकाउंट की क्लोनिंग कर साइबर ठगों ने महासमुंद के अधिकारियों से फर्जीवाड़े की घटना सामने आई है। ठग ने बाकायदा अपने मोबाइल नंबर पर कलेक्टर की फोटो अटैच कर रखा है। इसकी जानकारी होते ही कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को सूचित करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया है कि साइबर की टीम ठग के संबंध में जानकारी ले रही है। मामला दर्ज किया जाएगा। कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने बताया कि ठग अपने नंबर 8838440508 में मेरी फ ोटो लगाकर रुपए की मांग कर रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे