महासमुन्द

करंट से घायल अधेड़ की मौत
23-Jun-2022 5:29 PM
करंट से घायल  अधेड़ की  मौत

महासमुंद, 23 जून। बिजली करंट लगने से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान बागबाहरा अस्पताल में कल मौत हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए उसे यहां लाया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 

बीते 21 जून को दोपहर 2 बजे ग्राम वार्ड क्रमांक 10 नवागांव बागबाहरा निवासी नारायण बघेल पिता शंकर 55 को बिजली से करंट लग गया था। इससे वह घायल हुआ था जिसे इलाज के लिए परिजनों ने बागबाहरा अस्पताल में भर्ती कराया था।

 


अन्य पोस्ट