महासमुन्द

अगली पीढ़ी को समाज के रीति नीति से अवगत कराएं ताकि नई पीढ़ी जागरूक हो सकें-चुन्नी लाल
22-Jun-2022 3:43 PM
अगली पीढ़ी को समाज के रीति नीति से अवगत कराएं ताकि नई पीढ़ी जागरूक हो सकें-चुन्नी लाल

साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जून।
साहू समाज भुरकोनी परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए साहू सदन भुरकोनी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद मद से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद चुन्नीलाल साहू शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धरम दास साहू ने की। विशेष अतिथि के तौर पर समाज रत्न लक्ष्मण साहू,  महामंत्री नोहर दास साहू, न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य जीपी साहू, संरक्षक भैरवनाथ साहू, मुन्नी देवी साहू, अध्यक्ष श्याम कुमार साहू, प्रेमलाल साहू, गुणित राम साहू, तहसील उपाध्यक्ष तुला राम साहू, सचिव डोला मणी साहू, दुलीकेशन साहू, नीलकंठ साहू व भुरकोनी सरपंच दिनेश अग्रवाल शामिल हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुणित राम साहू, उपाध्यक्ष मनोहर साहू, जाना बाई साहू का निर्वाचन पहले ही हो गया था। इसके अध्यक्ष गुणित राम साहू ने सभी कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। जिलाध्यक्ष धरम दास साहू ने भक्त माता कर्मा के सामने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन समाज के रीति नीति के अनुसार करें और अपने अगली पीढ़ी को समाज के रीति नीति से अवगत कराएं। जिससे नई पीढ़ी जागरूक हो सके। आज हर समाज में धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसे रोकने की जरूरत है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धरम दास साहू ने कहा कि समाज में सामाजिक पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न होना सामाजिक एकता को प्रदर्शित करता है। यह परंपरा बनी रहे और आपसी भाईचारे से हम समाज को और एकजुट करें। कार्यक्रम में मनोहर साहू, भैरव नाथ साहू, राम साहू, ऊषा साहू, गिरधारी साहू, माखन साहू, प्रेमनारायण साहू, पदुम साहू, भूषण साहू व नेहरू साहू के साथ अन्य मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट