महासमुन्द
परसापाली में पालकों ने जर्जर स्कूल में भवन में जड़ा ताला
21-Jun-2022 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 जून। नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने बाद ग्राम पंचायत सोरमसिंघी के आश्रित ग्राम परसापाली में पालकों ने जर्जर स्कूल भवन में बच्चों के साथ अनहोनी न हो इसके लिए ताला जड़ दिया है। फिर भी उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ग्रामीण रंगमंच में क्लास लगवा रहे हैं। शिक्षक भी यहीं आकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे