महासमुन्द

फेडरेशन ने बनाई 29 जून आंदोलन की रणनीति
20-Jun-2022 4:23 PM
फेडरेशन ने बनाई 29 जून आंदोलन की रणनीति

महासमुंद, 20 जून। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन के द्वितीय चरण में पुन:कलम रख मशाल उठा आंदोलन के माध्यम से आगामी 29 जून को प्रदेश भर के कर्मचारी अधिकारी अवकाश लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। इसी तारतम्य में आंदोलन के महासमुंद पर्यवेक्षक एवं प्रांताध्यक्ष लिपिक कर्मचारी संघ संजय सिंह ने आवश्यक बैठक लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि 29 जून को सभी जिला मुख्यालयों में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता के मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन करते हुये मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस हेतु जिला संयोजक अपने पदाधिकारियों के साथ सभी विकासखंडों में बैठक आयोजित कर कर्मचारी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति की अपील करें।

जिला संयोजक श्रीमती एस चन्द्रसेन ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि आगामी 29 जून के आंदोलन के लिये कर्मचारी अधिकारी कमर कस लें एवं सभी शत प्रतिशत भागीदारी देते हुये आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करें। प्रांतीय पर्यवेक्षक को आश्वस्त करते हुये जिला संयोजक ने कहा कि महासमुंद जिला इस आंदोलन में बढ़-चढकर हिस्सा लेगा।

इस अवसर पर प्रमुख प्रमुख रूप से अश्वनी चेलक प्रांतीय महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ मनीष ठाकुर, प्रांताध्यक्ष वाहन चालक संघ, राजेश सोनी प्रांतीय कोषाध्यक्ष लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, ऋतु परिहार प्रांताध्यक्ष महिला बाल विकास कर्मचारी संघ, प्रमोद तिवारी संरक्षक फेडरेशन महासमुंद, अशोक गिरि गोस्वामी, रिखीराम साहू, दीपक तिवारी, सीके तिवारी, एमडी अगासे, राजेश कुमार, कुबेर साहू, एल आर तारम, केके चंद्राकर, शिवकुमार साहू, जगदीश साहू, डोमन सिंह टंडन, विश्राम दास, ताराचंद ध्रुव, भारती कुजुर, राधिका चंद्राकर, रमौती साहू, अपर्णा श्रीवास्तव, दीपमाला तारक, दिलीप तिवारी, अमरदास बंजारे, सुरेखा शर्मा, चिन्ताराम साहू, डा. रामकुमार चंद्राकर, श्रवण कुमार सिन्हा, जयंती साहू, ममता गायकवाड़, नीतेश श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, अंजू लहरे, राधेश्याम सोनी, विष्णु प्रसाद तिवारी, आरबीसाहू, दुर्गेश वर्मा सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी फेडरेशन के सह संयोजक टेकराम सेन ने दी है।


अन्य पोस्ट