महासमुन्द

खरोरा में शाला त्यागी बच्चों को स्कूल भेजने अभियान
19-Jun-2022 6:25 PM
खरोरा में शाला त्यागी बच्चों को स्कूल भेजने अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 जून। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खरोरा में शाला त्यागी बच्चों को स्कूल भेजने अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षक जितेंद्र कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में गांव के निजी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा शिक्षा के लोकव्यापीकरण के लिए पालकों को जागृत करने का अभियान शुरू किया है।

पालकों एवं शाला त्यागी बच्चों का सकारात्मक सोच के साथ उन्हें आगे पढ़ाई करने प्रेरित किया जा रहा है। ओपन स्कूल के माध्यम से पढ़ाई करने लोहार पारा खरोरा के जीतू विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, आमीन मानिकपुरी तथा लीला विश्वकर्मा के अभिभावकों ने तथा बच्चों ने अपनी सहमति खुशी-खुशी प्रदान की है। जो बच्चे किसी कारणवश पढ़ाई नहीं कर पा रहे हंै उन्हें स्कूल भेजने अनुरोध किया गया।

शिक्षा के महत्व को समझाते हुए जितेंद्र कुमार चंद्राकर ने कहा कि परिवार में शिक्षित व्यक्ति अपने आने वाली पीढ़ी को अच्छे से परवरिश कर अपनी जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। इस अभियान में तनु चंद्राकर, लता, नीलम, नंदिनी, माधुरी पटेल, दामिनी ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट