महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 19 जून। बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा अभयारण्य के समीप शिकार करने निकले 4 आरोपियों को कसडोल पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक रायफल, 21 जिंदा कारतूस, चाकू, टंगिया और कार जब्त किया गया। बहरहाल कसडोल पुलिस आम्र्स एक्ट और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
कसडोल क्षेत्र अंतर्गत सोनाखान, लवन वन परिक्षेत्र में अवैध शिकार की सूचना कई दिनों से मिल रही थी। शुक्रवार 17 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बलौदा बाजार ने सूचना दी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कार क्रमांक सीजी 04 एनएस 1123 सफेद रंग में पिपरछेड़ी क्षेत्र में संरक्षित वन में घूम रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा अनु. अधिकारी पुलिस बलोदा बाजार सुभाष दास द्वारा दिए निर्देश पर थाना प्रभारी कसडोल आशीष सिंह राजपूत, उप निरीक्षक रामनाथ भगत, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक पिपरछेड़ी के संरक्षित वन क्षेत्र में गए और उक्त कार को रोककर संदेही व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस को देख सभी कार सवार घबरा गए थे। इसके बाद पूछताछ करने पर शाहिद नकवी बैरन बाजार रायपुर जो माइनिंग विभाग में सुपरवाइजर के पद पर है, मोहम्मद वसीम खान (33) रायपुर में पोस्ट गार्ड का काम करता है, तीसरा हामिद खान ग्राम जेबा अभनपुर मजदूरी का काम करता है, चौथा आनंद श्रीवास्तव (51) पेंशन बाड़ा पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार का काम करता है, चारों को कार से उतारने पर गन जिसमें टेलीस्कोप लगा हुआ, एक टंगिया, 2 तेज धारदार चाकू, बड़ा कट्टा, धार करने का पत्थर, मोबाइल एवं 12,190 रुपए नगदी जब्त किए गए।
हामिद खान से बंदूक जब्त हुआ, जिसका उसने लाइसेंस पेश किया गया, किंतु उसका प्रयोग रायपुर में ना कर बिना अनुमति एवं बिना आदेश के संरक्षित वन में घूमते पाए गए। चारों व्यक्ति द्वारा एक प्लास्टिक की थैली में सभी हथियार छिपा कर रखे थे, जिसे संदिग्ध हालात में जब्त किया। हथियार अवैध शिकार से संबंधित होना परिलक्षित होना पाए जाने से आरोपियों को कार के साथ थाना लाए एवं पूछताछ की गई।
आरोपियों के कबूलनामे के बाद धारा 25 27 आर्म्स एक्ट एवं वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 939 51 के तहत कार्रवाई की गई ।