महासमुन्द

भोरिंग में कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह
19-Jun-2022 4:38 PM
भोरिंग में कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जून।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ. रेखराम साहू के तत्वावधान में भोरिंग में बीते गुरूवार को कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना योद्धाओं का सम्मान अतिथियों ने श्रीफल व पेन देकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा शामिल हुए। अध्यक्षता मोतीलाल साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ उदयराम, पोखन ढीढी, ओसराम ढीढ़ी, तेजराम साहू, रतनू राम साहू व मनोज साहू शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. चोपड़ा ने कहा कि गत 8 वर्षों से जो सेवा का कार्य केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। करोना काल और युद्ध के हालात में भी भारत एक सुदृढ़ और सक्षम राष्ट्र के तौर पर दुनिया में अगल पहचान बनाई है। आज हमने सेवा,  सुशासन व गरीब कल्याण योजना के तहत जिला कार्यसमिति द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया है। इस दौरान मितानिन, डॉक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्सेस व अन्य स्वास्थ्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मोतीलाल साहू ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों व नीतियों की प्रशंसा करते हुए योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।


अन्य पोस्ट