महासमुन्द

युवती का सोशल मीडिया एकाउंट हैक
18-Jun-2022 3:44 PM
युवती का सोशल मीडिया एकाउंट हैक

महासमुंद, 18 जून। कोतवाली थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से संबंधित दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला एक युवती का सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर अश्लील फोटो वायरल करने का है। वहीं दूसरा मामला अज्ञात द्वारा युवती के सोशल मीडिया में अश्लील मैसेज भेजकर प्रताडि़त करने का है। दोनों ही शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में एक व्यक्ति द्वारा उसके सोशल मीडिया एकाउंट को हैक कर रुपयों की मांग की और अश्लील फोटो वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 384, 509, 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इसी तरह दूसरे मामले में पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबर से अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में भी धारा 509के तहत मामला दर्ज किया है।
 


अन्य पोस्ट