महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 18 जून। समीप की बया चौकी पुलिस द्वारा बडग़ांव में अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के पास से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिगम्बर ठाकुर (24) बडग़ांव चौकी बया थाना राजा देवरी जिला बलौदाबाजार भाठापारा एवं विष्णु प्रसाद बरिहा (23) बडग़ांव चौकी बया थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार भाठापारा को उ नि धनेशराम टान्डेकर चौकी प्रभारी बया के मार्गदर्शन में गुरुवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बडग़ांव में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर छापाकर आरोपी दिगम्बर ठाकुर (24) बडग़ांव चौकी बया थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार भाठापारा एवं विष्णु प्रसाद बरिहा (23) बडग़ांव चौकी बया थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार भाठापारा के कब्जे से 3 अलग अलग प्लास्टिक जरीकेन/डिब्बा में रखे 17 लीटर निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज गया।