महासमुन्द

सर्व आदिवासी समाज का जेल भरो आंदोलन, 215 ने दी गिरफ्तारी
18-Jun-2022 3:08 PM
सर्व आदिवासी समाज का जेल भरो आंदोलन, 215 ने दी गिरफ्तारी

कहा- जामड़ी पाठ को परिवर्तित कर पाटेश्वर धाम बनाने वाले की गिरफ्तारी हो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 जून।
जेल भरो आंदोलन को लेकर सर्व आदिवासी समाज जिला मुख्यालय स्थित पटवारी कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में एकत्र हुए और दोपहर 12 बजे उनका आंदोलन शुरू हुआ जो शाम 4.30 बजे गिरफ्तारी देने के बाद समाप्त हुआ।
समाज के लोगों ने पटवारी कार्यालय से रैली निकाली जो रायपुर रोड में दादा बाड़ा पहुंचकर समाप्त हुई। दादा बाड़ा को ही अस्थाई जेल बनाया गया थ, जहां 215 आंदोलनकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। इसके बाद मौके से ही सभी को रिहा भी कर दिया गया।

सर्व आदिवासी समाज के आंदोलन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। दोपहर बाद शुरू हुए इस आंदोलन को एक-एक कर सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। धरना-प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन में जिलाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, शुभ सिंह जगत, धरम सिंह दीवान, डिम्पल ध्रुव, कृष्ण कुमार ध्रुव, अशोक ध्रुव, मनराखन ठाकुर, टाकेंद्र राय, जगदीश सिदार, ध्रुव गोड़ समाज महिला जिलाध्यक्ष डेजीरानी नेताम, गणेश राम ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज उपाध्यक्ष हेमसागर बिंझवार आदि शामिल रहे।

आदिवासी समाज की ओर से आयोजित इस प्रदेश स्तरीय आंदोलन में बालोद के डौंडी ब्लॉक के आदिवासी समाज के जामड़ी पाठ को परिवर्तित कर पाटेश्वर धाम बनाने वाले बालक दास पर एफ आईआर, हसदेव अरण्य को बचाने, पिथौरा के ग्राम कोकोभाठा में बुढ़ादेव देवालय में तोडफ़ ोड़ करने वाले और ग्राम खपरखोल के जगन दुलारी ठाकुर के परिवारजनों की समाधि स्थल को तोडफ़ ोड़ करने वालों पर कार्रवाई, ग्राम बुंदेली में जाति बदलकर आदिवासियों की जमीन खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई और पिथौरा के शासकीय रणजीत कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को फि र से शुरू करने की मांग शामिल रही।
 


अन्य पोस्ट