महासमुन्द
मेथी भाजी-मुनगा 160 रुपए किलो
17-Jun-2022 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 जून। आमतौर पर मेथी भाजी ठंड के सीजन में बाजार में बिकने पहुंचती है और अधिक से अधिक इसका दाम पचास या साठ रुपए किलो तक पहुंचता है। लेकिन इस बेमौसम मेथी भाजी आज बाजार में पूूरे 160 रुपए किलो के दाम पर बिकती दिखीं। हालांकि इसके खरीददार कम ही थे, फिर भी इसे खरीदने वाले खरीद ही लिए। सब्जी बाजार में मुनगा भी 160 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में हर दिन बिक रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे