महासमुन्द

विवाह के लिए मात्र 22 दिन ही शेष
17-Jun-2022 2:54 PM
विवाह के लिए मात्र  22 दिन ही शेष

महासमुंद, 17 जून। आगामी 8 जुलाई को भड़ली नवमी है। इसके बाद 10 जुलाई से भगवान जगन्नाथ विश्राम करेंगे और सीधे देवउठनी एकादशी को ही उठेंगे। देव के सोने के बाद मांगलिक कार्यक्रम नहीं होते हैं। इस तरह अब विवाह के लिए मात्र 22 दिन ही शेष रहे गए हैं। इसके बाद सीधे 26 नवंबर देवउठनी एकादशी के बाद से शहनाइयां बजेंगी। भड़ली नवमीं के बाद विवाह मुहूर्त शुरू होने के लिए लोगों को 140 दिन का इंतजार करना होगा। 4 नंवबर को देवउठनी एकादशी है।

महामाया मंदिर के पुजारी पंकज तिवारी कहते हैं कि अगले माह 8 जुलाई तक विवाह का मुहूर्त है। इसके बाद सीधे देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे। नवंबर व दिसंबर में कुल 13 मुहूर्त रहेंगे। इसमें नवंबर में 26 से 28 और दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9, 13, 14 व 15 तक है। फिलहाल जुलाई में 10 मुहूर्त है। 17,  21,  22,  23 जून में और जुलाई में 2, 3, 5, 6, और 8 तक है।

इस साल देवउठनी एकादशी 4 जुलाई को है लेकिन शुक्र अस्त होने के कारण विवाह नहीं होंगे। 25 जुलाई को शुक्र उदय होने के बाद ही मांगलिक कार्य होगा। इस साल भगवान देव 117 दिन विश्राम करेंगे। जबकि पिछले साथ 118 दिन विश्राम किया था। उससे पहले 2020 में अधिक मास होने पर चातुर्मास की अवधि 148 दिन की थी। इस बाद एक दिन चातुर्मास में एक दिन कम हुआ है।
 


अन्य पोस्ट