महासमुन्द

एक बार फिर स्कूलों में लौटी रौनक
16-Jun-2022 3:58 PM
एक बार फिर स्कूलों में लौटी रौनक

30 जून तक लगातार जिले के स्कूलों में मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जून।
गर्मी की छुट्टियों के डेढ़ माह बाद गुरुवार को फिर से एक बार स्कूलों की रौनक लौट आई है। स्कूलों में बच्चों का शोरगुल फिर से शुरू हो चुका है। नन्हें मुन्नों की किलकारियां भी गूंजने लगी हैं। जिले के तमाम सरकारी स्कूलों में 16 से 30 जून तक प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।

जिला शिक्षा विभाग की मानें तो शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही पुस्तकों का आंबटन जिले में हो जाएगा। क्योंकि निगम की ओर से पुस्तकों का आंबटन जारी है। जानकारी अनुसार जिले में इस शिक्षा सत्र में कुल दो लाख 18511 सेट पुस्तकों की आवश्यकता है। इसमें एक लाख 80952 पुस्तकें मिडिल और प्राइमरी के लिए हैं। जबकि 37559 पुस्तकों की आवश्यकता हाईस्कूल के लिए है। विभाग की ओर से इसके लिए निगम को करीब एक माह पूर्व ही मांग पत्र भेजा चुका है। जिसके एवज में निगम की ओर से पुस्तकों की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। इसमें हाईस्कूल के लिए 30628 और मिडिल के लिए 32412 पुस्तकों का आंबटन हो चुका है और शेष का आबंटन जारी है। हालांकि आबंटन का आंकड़ा, आबंटन पूरा होने के बाद ही मिल पाएगा।
 


अन्य पोस्ट