महासमुन्द
साप्ताहिक बाजार में लगाई राजस्व चौपाल
16-Jun-2022 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 16 जून। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर तथा अनुविभागीय अधिकारी राकेश कुमार गोलछा के मार्गदर्शन में पिथौरा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बड़े लोरम में साप्ताहिक हाट बाजार के दिन नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार नेताम ने राजस्व चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार नेताम के द्वारा ग्रामीणों के फौती दुरुस्ती, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका अद्यतनीकरण जैसे 100 से अधिक मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने राजस्व मामलों के समुचित निराकरण के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिये हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे