महासमुन्द

किशनपुर हत्याकांड, हाईकोर्ट ने लगाई सीबीआई जांच तक सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक
16-Jun-2022 3:23 PM
किशनपुर हत्याकांड, हाईकोर्ट ने लगाई सीबीआई जांच तक सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 जून।
चार साल पहले किशनपुर में एएनएम योगमाया साहू, पति चैतन्य व दो बच्चों की हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर सीबीआई की जांच तक रोक लगा दी है। मृतक के पिता बाबूलाल साहू की याचिका पर हाई कोर्ट के वेकेशन जज गौतम चौरडिय़ा ने यह फैसला सुनाया है।

मालूम हो कि 30-31 मई 2018 की मध्य रात स्वास्थ्य केंद्र से लगे घर में सो रही एएनएम योगमाया साहू के साथ उसके पति और बच्चों की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
मृतक के पिता बाबूलाल साहू ने कहा कि हमने मामले की सूक्ष्म जांच की मांग करते हुए वकील के माध्यम से हाई कोर्ट में अर्जी लगाई थी। मामले की सीबीआई जांच हो रही है। लेकिन सेशन कोर्ट ने मामले की ट्रायल को नहीं रोका था। इस पर हमने हाईकोर्ट में दोबारा अर्जी लगाई। जिसके बाद अब ट्रायल को रोक दिया गया है।


अन्य पोस्ट