महासमुन्द
महासमुंद, 15 जून। कॉलेज रोड महावीर कॉलोनी स्थित सिटी ऑफ एन्जिल संस्था ने समर कैंप का आयोजन किया। यह कैंप दो महीने तक यानी 15 मार्च से 15 मई तक चला। इस कैंप में पहली कक्षा से बारहवीं तक के बच्चों को नैतिक, शारीरिक, संगीत और विषय संबंधित शिक्षा प्रदान की गई। संस्था की संचालिका श्वेता जैन के सहयोग से समर कैंप में स्पोकन इंग्लिश, आर्ट और क्राफ्ट, संगीत, केशियो और गिटार, डांस विषयों पर कार्य किया गया। बच्चों ने रेन डांस, कार्ड मेकिंग, स्पोर्ट डे, शीट वर्क, सन विद पास्ता, मोकटेल मेकिंग, आइसक्रीम विद कलरफुल काटन और मदर डे सेलीब्रेशन पर कार्य किया। इस अवसर पर बेस्ट मॉम का पुरस्काार योगिता बरवा, एक्टिव मॉम प्रियंका चोपड़ा, आलराउंडर होसिका जैन, मस्किन सिंग और सिमरन लुनिया, गिटार में प्रथम प्रखर जैन, केशियो में प्रथम दिव्यम जैन, द्बितीय रूपल जैन, डांस में प्रथम रितिका जैन, द्बितीय पूर्वी जैन, ड्राइंग में प्रथम अदिति साहू, द्बितीय शब्द शर्मा, हेडराईटिंग में प्रथम छवि जैन, द्बितीय प्रकक्षाल चोपड़ा, स्पोकन इंग्लिश में प्रथम दैविक लुनिया और द्बितीय खुशी जैन रही।