महासमुन्द
करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में सत्याग्रह का 108 वां दिन जारी
15-Jun-2022 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जून। गांव खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि, वन भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि पर गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसान छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड धरना सत्याग्रह कर रहे हैं। आज सत्याग्रह का 108 वां दिन है। आज बुधवार को लगभग 75 किसान, जवान एवं महिलाएं सत्याग्रह स्थल पर बैठे हैं। ये आंदोलकनारी तुमगांव से लेकर विश्व धरोहर सिरपुर, तुमगांव से लेकर खल्लारी माता मन्दिर तक औद्योगिक प्रदूषण, जहरीली धूल, धुंआ से निजात दिलाकर शुद्ध हवा पानी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे