महासमुन्द
महासमुंद, 14 जून। महासमुंद मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रक्त संग्रहण की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी युवाओं की जागरूकता के चलते हो रहा है। विभागीय जानकरी अनुसार साल 2020 में कोरोना काल के कारण ब्लड बैंक में कम ही संख्या में ब्लड संग्रहण हो पाया। इसके तहत साल 2020 में लगभग 1100 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। इसके बाद साल 2021 में इसकी संख्या में लगभग दोगुने का इजाफा हुआ। इसके तहत साल 2021 में 2535 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया।
इसी तरह साल 2022 में भी इसकी रफ्तार अच्छी है और जनवरी से मई तक लगभग दो हजार यूनिट रक्त संग्रहित हो गया है। मंगलवारए 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान से संबंधित तकनीकी जानकारी साझा की जाएगी। अतिरिक्त परियोजना निदेशक राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी डॉ. एसके बिंझवार के मुताबिक ने रक्तदान करना सुरक्षित है। एक रक्तदान से चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
विश्व रक्तदान दिवस के दिन लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकला कोसाम ने बताया कि आज मंगलवार को लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के अलावा रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनका सम्मान भी किया जाएगा।