महासमुन्द

कलेक्टर ने टीकाकरण में गति लाने कहा
14-Jun-2022 7:03 PM
कलेक्टर ने टीकाकरण में गति लाने कहा

महासमुंद, 14 जून। देश में इन दिनों कोविड.19 के प्रकरण में वृद्धि हो रही है। ऐसे में राज्य शासन के निर्देशानुसार कोविड 19 के टीकाकरण को अब गति प्रदान की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर निर्देश देते हुए टीकाकरण में गति लाने कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर टीकाकरण को लेकर सीएमएचओ डॉ. एसआर बंजारे ने तैयारी कर ली है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इनमें नगर पालिका, नगर पंचायत स्तर पर फिक्स टीकाकरण सत्र प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय महासमुंद, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महासमुंद एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाऊन हॉल महासमुंद में सत्र आयोजित किया जाएगा।

60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज के लिए मोबिलाइजेशन के लिए शहरी मितानिन, जन आरोग्य समिति के सदस्य, पार्षद, नगर पालिका, नगर पंचायत के अन्य अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। कलेक्टर ने प्रिकॉशन डोज से छूटे हुए 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों से आवश्यक रूप से टीका लगवाने की फ्रंट लाइन वर्कर जैसे नगरीय निकाय, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग के प्रिकॉशन डोज से छूटे हुए हितग्राहियों से संपर्क कर टीका लगाया जाएगा। प्रिकॉशन डोज से छूटे हुए हेल्थ केयर वर्कर्स को चिन्हांकित कर टीकाकृत किया जाएगा। इसमें मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका प्रमुख हैं। अन्य स्थानों पर कार्ययोजना के अनुसार सोमवार, बुधवार व गुरूवार को कोविड 19 टीकाकरण सत्र का संचालन किया जाएगा, जिसकी तैयारी कर ली गई है।


अन्य पोस्ट