महासमुन्द

बाल संप्रेक्षण गृह से 3 फरार, तलाश
14-Jun-2022 5:40 PM
बाल संप्रेक्षण गृह से 3 फरार, तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जून।
शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बरोंडा बाजार से बीती रात तीन नाबालिग बच्चों के फरार होते ही जिला पुलिस के जवान टीम तैयार कर उनकी पतासाजी कर रहे हैं। एडिशनल एसपी मेघा टेंभुरकर के मुताबिक शीघ्र ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एएसपी ने बताया कि तीनों बच्चे संप्रेषण गृह के चैनल गेट का ताला खोलकर फरार हुए हैं। तीनों अपचारी बालक महासमुंद जिले के रहने वाले हैं, जो चोरी और छोटे-मोटे अपराध में संप्रेक्षण गृह लाए गए थे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि तीनों अपचारी बालकों में से एक तीसरी बार फरार हुआ। तीनों की उम्र 15 से 17 के बीच है। बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारियों ने कोतवाली थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की है।


अन्य पोस्ट