महासमुन्द

ओडिशा से 25 किलो गांजा लेकर सांकरा के रास्ते जा रहे दो हिरासत में
14-Jun-2022 3:52 PM
ओडिशा से 25 किलो गांजा लेकर सांकरा के रास्ते जा रहे दो हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जून।
सांकरा पुलिस ने दूसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों कार में ओडिशा से गांजा लेकर बलौदाबाजार की ओर सांकरा के रास्ते जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने सांकरा में ही पकड़ लिया।   

पुलिस के अनुसार 12 जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ओडिशा डाभा की ओर से बहादुरपुर, सलडीह, भगतदेवरी होते हुए इक्को वाहन क्रमांक सीजी 04 एचडी 0885 से दो व्यक्ति गांजा परिवहन करते सांकरा की ओर आ रहे हैं। दोपहर में नाके पर वाहन आता हुआ दिखा। पुलिस पार्टी को देखकर कार को तेज रफ्तार से भगाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन वे असफल हुए और पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तस्करी के आरोप में टीम ने वार्ड क्रमांक 5 पारसनगर कसडोल थाना कसडोल बलौदाबाजार निवास पदुम कुमार साहू37 साल एवं बगल सीट में बैठे नाम जोगीडिपा नवागांव थाना कसडोल नवागांव बलौदाबाजार निवासी पवन कुमार बांधे 29 साल को गिरफ्तार किया और गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान टीम ने कार के अंदर से 25 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया।


अन्य पोस्ट