महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 जून। तापमान में गिरावट के बाद भी लोग उमस से बचने लोग चौबीसों घंटे एसी, कूलर व पंखे चला रहे हैं। लगातार एसी-कूलर चलने से ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ा हुआ है और ट्रांसफार्मर लगातार ब्रस्ट हो रहे हैं। हालांकि बिजली विभाग द्वारा अन्य फीडर से बिजली सप्लाई शुरू कर लोगों की परेशानी जरूर दूर की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार व कल रविवार को शहर के तीन ट्रांसफार्मर लोड बढऩे के कारण ब्रस्ट हो गए।
शहर जेई संजय भगत कहते हैं कि बीते गुरूवार को लोड बढऩे के कारण इमलीभांठा स्थित उप केंद्र में पावर ट्रांसफार्मर ब्रस्ट हो गया। इसके चलते नयापारा,इमलीभांठा में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। लेकिन लोगों को परेशानी न हो इसलिए अन्य फीडर से विद्युत सप्लाई शुरू कराई गई। इसके बाद शनिवार सुबह नया पावर ट्रांसफर्मर आने के बाद बदला गया। इसके बाद कल रविवार को लोड बढऩे से रेलवे स्टेशन मालधक्का रोड में लगे दो ट्रांसफार्मर ब्रस्ट हो गए। इससे रेलवे स्टेशन रोड में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और अन्य फीडर से जोडक़र लाइट चालू कराया गया।