महासमुन्द
महासमुंद, 13 जून। पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने सराईपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिछिया निवासी हेमसागर महिलांग की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ऐलान किया है कि पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने तक भाजपा सडक़ की लड़ाई लड़ेगी। घटना की कटु निंदा कर कहा कि सत्ता के दंभ में चूर प्रदेश सरकार अमानवीयता की सारी हदें लांघ रही है और अपने पुलिस प्रशासन के जोर पर लोगों की जान की दुश्मन बनी बैठी है।
श्रीमती चौधरी ने कहा है कि मृत हेमसागर को कथित तौर पर शराब के अवैध विक्रय के मामले में रात को घर से पीटते हुए सराईपाली थाना ले जाया गया था और 10 जून को उसकी मृत्यु हो गई। यह पुलिसिया कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और अचानक उसकी मृत्यु की सूचना पुलिस कार्रवाई पर शोक.संतप्त परिजनों के संदेह को पुख्ता करता है।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि इससे पहले सराईपाली थाना क्षेत्र के बसना तहसील के ग्राम बगईजोर पोस्ट केन्दुढार में 5 जून को अवैध शराब पकडऩे गई पुलिस की धक्का-मुक्की के दौरान 45 वर्षीया महिला जमुनाबाई की मौत मामले में भी उसे अस्पताल ले जाने में काफ ी विलम्ब किया गया।
पुलिसिया आतंक के इन दोनों मामलों में मृत जमुनाबाई और हेमसागर के शोकाकुल परिजनों को 50.50 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए श्रीमती चौधरी ने राज्य सरकार की निंदा की है, ऐलान किया है कि जब तक पीडि़त परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक भाजपा महासमुंद जिला इकाई लड़ाई जारी रखेगी।