महासमुन्द
महासमुंद, 13 जून। दो साल बाद आयोजित व्यापम के प्री.बीएडी व प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिलेभर में प्री बीएड के लिए 30 व प्री डीएलएड के लिए 21 केंद्र बनाए गए थे। दोनों ही केंद्रों में शांतिपूर्ण रूप से परीक्षा आयोजित हुई। यह दोनों परीक्षा दो पालियों में हुई। प्री.बीएडी प्रवेश परीक्षा सुबह-सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर सवा 12 बजे समाप्त हुई। इस परीक्षा के लिए 7693 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। जिसमें परीक्षा के दौरान केवल 5780 उपस्थित रहे और 1013 गैरहाजिर रहे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 30 केंद्र बने थे। इस परीक्षा मेंकरीब 100 प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया था।
इसी तरह प्री.डीएलएड की परीक्षा कल ही रविवार को दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक हुई। इसके लिए 21 केंद्र बनाए गए थे। इसके लिए करीब 5100 परीक्षार्थी ने अपना पंजीयन कराया था, लेकिन मात्र 3534 परीक्षार्थी ने ही परीक्षा दी। वहीं 1566 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जानकारी अनुसार शा. महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज मचेवा में 367, शा. माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा में 153,शा. आदर्श हायर सेकेंडरी विद्यालय में 270, आशीबाई गोलछा आदर्श शा. विद्यालय में 267, डाइड में 148, शा. डीएमएस हायर सेकेंडरी स्कूल 152, वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल 247, श्याम बालाजी कॉेलेज 188, गुडशेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल 144, छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल बागबाहरा रोड 163, सरस्वती शिशु विद्यामंदिर 200, शांति बाई कला कामर्स साइंस महाविद्यालय 160, महर्षि विद्या मंदिर मचेवा 207, शा.हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोंडा 243, इंडियन कॉलेेज 205, शा.हायर सेकेंडरी स्कूल बिरकोनी 209, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल बेमचा 161, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल तुमगांव 157, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल भोरिंग 145, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल पटेवा 160, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल बावनकेरा 151 तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पचेड़ा 119 में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।