महासमुन्द

बाइक में गांजा तस्करी, दो बंदी
13-Jun-2022 2:39 PM
बाइक में गांजा तस्करी,  दो बंदी

महासमुंद,13 जून। ओवरब्रिज के नीचे भगतदेवरी के पास सांकरा पुलिस ने नाकेबंदी कर बाइक में गांजा तस्करी कर रहे दो युवक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 6 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपी कोरबा व जांजगीर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर कंटगतराईए सलडीह रोड से भगतदेवरी की ओर बिना नंबर की लाल काला रंग की बाइक में दो युवक गांजा लेकर छग की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 53 रोड ओवरब्रिज भगतदेवरी के नीचे में नाकेबंदी कर बाइक में सवार ग्राम सुरखरी कला थाना उरगा, जिला कोरबा निवासी संजय बरेठ 25 साल व ग्राम पोडीखुर्द थाना जांजगीर चांपा निवासी रवि कुमार बघेल 34 साल को रोककर पूछताछ की।
इस दौरान वाहन की डिक्की तथा पिट्ठू बैग की तलाश ली गई। जिसमें पुलिस को 6 किलो गांजा मिला। दोनों आरोपी गांजा कोरबा व जांजगीर की ओर ले जा रहे थे।


अन्य पोस्ट