महासमुन्द

विधायक निधि से गुजराती समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कराया जाएगा
13-Jun-2022 2:36 PM
विधायक निधि से गुजराती समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कराया जाएगा

महासमुंद, 13 जून। पांच लाख की लागत से विधायक निधि से गुजराती समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने समाज के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। वहीं समाज के लोगों की मांग पर संसदीय सचिव ने पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।

कल रविवार को शहर के वार्ड 13 में विधायक निधि से बनने वाले गुजराती समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। संसदीय सचिव ने कहा कि भवन निर्माण होने से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में सहूलियत होने के साथ ही आवश्यक सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, संजय शर्मा, पार्षद प्रीति मक्कड़, रिंकू चंद्राकर, संदीप घोष, मनीष शर्मा, भावेश राजा, भूपेंद्र राठौर, जसबीर ढिल्लो, पवन पटेल, नानू भाई, कपिल साहू, अन्नू चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर व आवेज खान मौजूद रहे। इस दौरान योगेश गंडेचा, हरिभाई पटेल, तुषार चौहान, घनश्याम सूचक, जसवंत मेहता, मोहन राठौर, दिलीप चौहान, कोमल राठौर, भूपेंद्र सरवैया के साथ अन्य मौजूद रहे। 


अन्य पोस्ट