महासमुन्द
महासमुंद, 13 जून। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम बिटांगीपाली के पास अज्ञात गाड़ी के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम बिटांगीपाली निवासी सुशील कुमार साव अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीडी 1879 में ग्राम टेमरी से गांव वापस बिटांगीपाली आ रहा था। सुशील बाइक को चला रहा था। बाइक के पीछे गांव का सुभाष नाग बैठा था। ये दोनों बिटांगीपाली पुल के पास एनएच 53 रोड पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते इन्हें टक्कर मार दी। इससे इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और चालक व सवार सडक़ पर गिर गए। पीछे बैठे सुशील कुमार साव के सिर व चेहरे और सुभाष नाग को अंदरूनी चोट आई। दोनों को इलाज के लिए 108 की सहायता से सीएचसी बसना ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने सुशील कुमार साव 30 साल व सुभाष नाग 35 साल को मृत घोषित कर दिया।