महासमुन्द

खेती करना और महंगा हुआ, अन्नदाता मुश्किल में-संतोष
12-Jun-2022 4:01 PM
खेती करना और महंगा हुआ, अन्नदाता मुश्किल में-संतोष

महासमुंद, 12 जून। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चन्द्राकर ने कहा कि देश और राज्य में किसानों की हालात खराब हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार को किसानों के हितों के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। आंकड़े के अनुसार खेती इस साल ज्यादा महंगी होने वाली है जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी। पहले ट्रैक्टर से खेती की जोताई लागत प्रति घंटा 800 रुपए थी पर अब ट्रैक्टर से खेती की जोताई लागत प्रतिघंटा 1500 रुपए हो गयी है। डीजल, खाद व प्रमाणित बीज की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही मजदूरी बढऩे से खेती इस बार और महंगी हो जाएगी। मजदूरी भी प्रतिदिन 200 रुपए से 250 रुपए हो गई है। राज्य में लक्ष्य से आधा खाद भंडारण के कारण किसानों को खाद की किल्लत हो रही है। प्रमाणित बीज की कीमत में प्रति क्विंटल 100 रुपये का इजाफा हो गया है।
 


अन्य पोस्ट