महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जून। पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयाजोक डॉ. विमल चोपड़ा ने भाजपा समर्थित सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ किया जा रहे व्यवहार की निंदा करते हुए ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें सर्वोच्च न्यायालय की उस टिप्पणी पर गौर करना चाहिए, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि सत्ता के संरक्षण में सीमा रेखा लांघने वाले अधिकारियों को सत्ता परिवर्तन होते ही अपनी करस्तानियों के लिए न्यायालय से संरक्षण मागने का कोई हक नहीं है।
डा.चोपड़ा ने कहा कि देखने में आ रहा है कि अनुविभागीय अधिकारी कंाग्रेस के विधायकों के संरक्षण में भाजपा समर्थित सरपंचों पर धारा 40 की कार्रवाई करने उतावले हो रहे हंै। रेत, शराब, मुरम की चोरी पर आंख मूंदकर बैठे अनुविभागीय अधिकारी कोविड काल में अधिकारियों द्वारा दबावपूर्वक दिये गये मौखिक आदेश के क्रियान्वयन पर अब उसे नियम विरूद्ध बताकर चुनिंदा सरपंचों पर कार्यवाही कर रहे हैं।
गोंगल के रूपलाल पटेल, अछोला सरपंच, कांपा के सरपंच गजानंद साहू, सहित अनेक सरपंचों पर कांग्रेस प्रवेश का दबाव डाला गया एवं प्रलोभन दिया। फिर भी बात नहीं बनी तो बेलसोंडा सरपंच से खुन्नस रखने वाले एस.डी.एम एवं विधायक ने आनन फानन में उसे निंलबित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ऐसे अधिकारियों एवं कांग्रेस के विधायकों का डटकर विरोध करेगी और जनता के बीच इन्हें बेनकाब करने के लिए अधिकारी का घेराव कर जवाब मांगेगी।